देवेगौड़ा ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

By भाषा | Updated: June 19, 2021 15:44 IST2021-06-19T15:44:59+5:302021-06-19T15:44:59+5:30

Deve Gowda wishes Rahul Gandhi on his birthday | देवेगौड़ा ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

देवेगौड़ा ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी

बेंगलुरु, 19 जून पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शनिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

देवेगौड़ा ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी हमेशा एक उम्दा व्यक्ति के तौर पर सामने आए जो मानवीय और समावेशी समाज के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। आज उनका जन्मदिन है। मैं उनके कुशलक्षेम की कामना करता हूं और दिल से प्रार्थना करता हूं कि दुनिया के प्रति उनका नजरिया और उनकी अनुकम्पा हमारे चारों ओर फैली संकीर्णता को हरा दें।’’

पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने भी गांधी को बधाई दी। सिद्दरमैया ने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी को जन्मदिन की बहुत बधाई। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। हमारे देश के लोगों के लिए उनकी दूरदृष्टि और हमारे संविधान के आदर्शों के लिए प्रतिबद्धता ने हमेशा कांग्रेस नेताओं को प्रेरित किया है।’’

कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख डी के शिवकुमार ने भी गांधी को बधाई देते हुए कहा कि वह मुश्किल के इस दौर में आम लोगों के साथ खड़े होकर उनकी आवाज बने रहे और उनके अधिकारों के लिए लड़ते रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Deve Gowda wishes Rahul Gandhi on his birthday

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे