लाइव न्यूज़ :

देवेगौड़ा ने नगा शांति वार्ता के कठिन दौर में पहुंचने पर चिंता जतायी

By भाषा | Updated: August 17, 2020 19:49 IST

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने नगा समस्या के समाधान के लिये केन्द्र और एनएससीएन (आईएम) के बीच चल रही वार्ता में कठिन दौर'' में आने पर चिंता जताई है।

Open in App
ठळक मुद्दे केन्द्र सरकार की एनएएसीएन (आईएम) के साथ चल रही वार्ता कठिन दौर में पहुंच गया है।इस वार्ता में शामिल लोगों के हालिया बयानों से दोनों पक्षों के बीच अविश्वास झलकता है।हमें यह सुनिश्चित करना चाहिये कि बीते 23 वर्षों में विभिन्न सरकारों ने जो प्रयास किये, वे बेकार न जाएं।

बेंगलुरु:  पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने नगा समस्या के समाधान के लिये केन्द्र और एनएससीएन (आईएम) के बीच चल रही वार्ता में 'कठिन दौर'' में आने पर चिंता जाहिर करते हुए सोमवार को कहा कि अविश्वास को किनारे रखकर जल्द से जल्द शांति समझौता अंजाम तक पहुंच जाना चाहिये। देवेगौड़ा ने एक बयान में कहा, ''समाचार पत्रों में आ रही खबरें संकेत दे रही हैं कि केन्द्र सरकार की एनएएसीएन (आईएम) के साथ चल रही वार्ता कठिन दौर में पहुंच गया है।

इस वार्ता में शामिल लोगों के हालिया बयानों से दोनों पक्षों के बीच अविश्वास झलकता है।'' उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री रहते फरवरी 1997 में नगा नेताओं आइजक चिशि स्वू और थुइनंगलेंग मुइवा से ज्यूरिक में मुलाकात की थी, जिसके बाद उसी साल संघर्ष विराम समझौता हुआ था और वह समझौता रचनात्मक कूटनीति का परिणाम था।

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ''हमें यह सुनिश्चित करना चाहिये कि बीते 23 वर्षों में विभिन्न सरकारों ने जो प्रयास किये, वे बेकार न जाएं। हमें संविधान और 2015 की रूपरेखा समझौते की मदद से समाधान की ओर बढ़ना चाहिये।'' एनएससीएन (आईएम) ने रविवार को नगालैंड के राज्यपाल और नगा शांति वार्ता के लिए वार्ताकार आर एन रवि पर निशाना साधते हुए उनपर राजनीतिक मुद्दे को कानून-व्यवस्था की समस्या में बदलने और ''कपटी'' रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

पिछले 23 वर्षों से केंद्र के साथ शांति वार्ता में शामिल एनएससीएन (आईएम) ने एक बयान में यह आरोप भी लगाया कि रवि 3 अगस्त, 2015 को हस्ताक्षर किए गए समझौते को लेकर नगा लोगों को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही केंद्र सरकार तथा एक संसदीय स्थायी समिति को भी "गुमराह" कर रहे हैं।

देवेगौड़ा ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अविश्वास को किनारे रखकर बातचीत जारी रहेगी और जल्द ही शांति समझौता अंजाम तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के लोग सौहार्दपूर्ण माहौल में रहने के हकदार हैं और आर्थिक विकास देखना चाहते हैं। 

टॅग्स :एचडी देवगौड़ानरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया