लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ के कायाकल्प के प्रति प्रधानमंत्री मोदी के ‘समर्पण’ की देवगौड़ा ने सराहना की

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:41 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह नवंबर पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने केदारनाथ पवित्र स्थल के कायाकल्प के प्रति ‘समर्पण’ और आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

देवगौड़ा ने कहा कि आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का कर्नाटक से संबंध होने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं क्योंकि उसे मैसूरु के मूर्तिकार अरुण योगिराज ने बनाया है और उसके निर्माण में जिस पत्थर का प्रयोग किया गया वह मैसूरु जिले के एच डी कोटे से निकला गया है। जनता दल (एस) के 88 वर्षीय अध्यक्ष ने शीघ्र ही केदारनाथ जाकर आदि शंकराचार्य की प्रतिमा देखने की इच्छा जताई।

प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में देवगौड़ा ने कहा, “केदारनाथ में पांच नवंबर को आपके द्वारा काले पत्थर से बनी श्री आदि शंकराचार्य की जिस प्रतिमा का अनावरण किया गया उससे मैं भावुक हो गया। पवित्र स्थल का कायाकल्प करने में आपने जो समर्पण दिखाया उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।”

जनता दल (एस) अध्यक्ष ने कहा कि वह श्री श्रृंगेरी शारदा पीठ के अनुयायी हैं जो कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में स्थित है और आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार मठों में से एक है। देवगौड़ा ने कहा कि श्रृंगेरी सदियों से कई शासकों को आध्यात्मिक परामर्श देता रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी