लाइव न्यूज़ :

देवेगौड़ा की BJP को रोकने के लिए क्षेत्रीय दलों से अपील, कहा- कांग्रेस से हाथ मिलाएं, भाषणबाजी से कुछ नहीं मिलेगा

By भाषा | Updated: February 9, 2020 17:17 IST

जनता दल सेकुलर (जदएस) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने क्षेत्रीय एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को चुपचाप बैठकर शांति से घटनाक्रम निहारते रहने के विरूद्ध सावधान किया। उन्होंने

Open in App
ठळक मुद्देदेवेगौड़ा ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए सभी क्षेत्रीय दलों एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टियों से कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने और आपस में मिलकर काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि महज भाषणबाजी से कुछ मदद नहीं मिलेगी।

जनता दल सेकुलर (जदएस) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने भाजपा का मुकाबला करने के लिए सभी क्षेत्रीय दलों एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टियों से कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने और आपस में मिलकर काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि महज भाषणबाजी से कुछ मदद नहीं मिलेगी, क्षेत्रीय एवं धर्मनिरपेक्ष दलों को देश में राजनीतिक रूप से अपनी ताकत बढ़ानी चाहिए।

उन्होंने शनिवार को हसन जिले में पार्टी द्वारा आयोजित एक जनसभा में कहा, ‘‘ हम सभी को कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने और मौजूदा ताकत के साथ आपस में मिलकर काम करने की जरूरत है, केवल तभी हम भाजपा को रोक पायेंगे।’’

गौड़ा ने क्षेत्रीय एवं धर्मनिरपेक्ष पार्टियों को चुपचाप बैठकर शांति से घटनाक्रम निहारते रहने के विरूद्ध सावधान किया। उन्होंने कहा, ‘‘यदि छोटी और क्षेत्रीय पार्टियां डॉ. बी आर अंबेडकर द्वारा देश को दी गयी शक्तियों का इस्तेमाल नहीं करती हैं तो वह (भाजपा) उन्हें मिटा देने की हद तक पहुंच रही है।’’

दिलचस्प यह है कि कर्नाटक विधानसभा के उपचुनाव से पहले देवेगौड़ा ने कहा था कि वह कांग्रेस के साथ नहीं जायेंगे और उन्होंने कांग्रेस पर ‘भरोसे लायक नहीं ’ होने का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं