लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय ने माना देश में हैं डिटेंशन सेंटर, लेकिन मोदी सरकार के पास उनकी संख्या की नहीं है जानकारी

By नितिन अग्रवाल | Updated: March 8, 2020 08:30 IST

डिटेंशन सेंटरों के बारे में डीएमके के तिरुची शिवा के सवाल पर गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि राज्य सरकारों द्वारा बनाए गए ऐसे डिटेंशन सेंटरों की संख्या का ब्यौरा केंद्रीय रूप से रखा जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही डिटेंशन सेंटर की बात से इनकार करते रहे हों लेकिन अब सरकार ने माना है कि देश में ऐसे केंद्र मौजूद हैं. गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने माना कि डिटेंशन केंद्र मौजूद हैं लेकिन केंद्र सरकार के पास उनकी संख्या की जानकारी नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही डिटेंशन सेंटर की बात से इनकार करते रहे हों लेकिन अब सरकार ने माना है कि देश में ऐसे केंद्र मौजूद हैं. लेकिन सरकार को यह पता ही नहीं है कि देशभर में ऐसे कितने डिटेंशन सेंटर हैं. गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने माना कि डिटेंशन केंद्र मौजूद हैं लेकिन केंद्र सरकार के पास उनकी संख्या की जानकारी नहीं है.एक सवाल के लिखित जवाब में मंत्री ने राज्यसभा में वर्ष 2005 की एक याचिका पर 28 फरवरी 2012 को दिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए बताया कि जिन विदेशी नागरिकों ने अपनी सजा पूरी कर ली है उन्हें जेल से तो तुरंत रिहा किया जाएगा लेकिन उनके प्रत्यावर्तन होने तक प्रतिबंधित गितिविधि के साथ उपयुक्त स्थान पर रखने का निर्देश दिया गया था.

गृह मंत्रालय ने इसका पालन करते हुए राज्य सरकारों को डिटेंशन केंद्र बनाने के निर्देश दिए. राज्य सरकार अपनी जरूरतों के अनुसार उन विदेशी नागरिकों को डिटेन करने के लिए डिटेंशन सेंटर बनाते हैं जिन्होंने अपनी सजा तो पूरी कर ली है लेकिन दस्तावेजों के अभाव में उनके मूल देश को सौंपा जाना लंबित है.

डिटेंशन सेंटरों के बारे में डीएमके के तिरुची शिवा के सवाल पर राज्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकारों द्वारा बनाए गए ऐसे डिटेंशन सेंटरों की संख्या का ब्यौरा केंद्रीय रूप से रखा जाता है.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया