लाइव न्यूज़ :

महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों का विवरण आईएसआई के साथ साझा करने वाला जासूस गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 20, 2021 15:16 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 सितंबर राजस्थान के एक संदिग्ध जासूस को गिरफ्तार किया गया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) में अपने आकाओं के साथ बेंगलुरु के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और विवरण साझा कर रहा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जितेंद्र सिंह को दक्षिणी कमान सैन्य खुफिया, बेंगलुरु और बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा के संयुक्त अभियान में रविवार को शहर के कॉटनपेट के जॉली मोहल्ला से हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला संदिग्ध बेंगलुरु में कपड़ा विक्रेता का काम करता था।

उन्होंने बताया, "वह अपने पाकिस्तान स्थित आकाओं (आईएसआई) के संपर्क में था। वह उन्हें मैसेज भेजता था, ऑडियो और वीडियो कॉल करता था। उसने अपने सीमा पार के आकाओं के कहने पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की तस्वीरें और विवरण साझा किए थे और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सेना की चौकियों की टोह ली थी।"

पुलिस को उसके कब्जे से कैप्टन की वर्दी मिली, जिसका इस्तेमाल उसने इन कार्यों को अंजाम देने के लिए खुद को एक सेना अधिकारी के रूप में पेश करने के लिए किया था। उसने बाड़मेर सैन्य स्टेशन की तस्वीरें प्रदान की थीं और सीमा पार अपने आकाओं को उस क्षेत्र से सैन्य वाहनों की आवाजाही की सूचना दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह