कोविड-19 का पता लगाने के लिए एक दिन में सर्वाधिक 20.66 लाख नमूनों की जांच : सरकार

By भाषा | Updated: May 22, 2021 15:05 IST2021-05-22T15:05:28+5:302021-05-22T15:05:28+5:30

Detection of 20.66 lakh samples in one day to detect Kovid-19: Govt. | कोविड-19 का पता लगाने के लिए एक दिन में सर्वाधिक 20.66 लाख नमूनों की जांच : सरकार

कोविड-19 का पता लगाने के लिए एक दिन में सर्वाधिक 20.66 लाख नमूनों की जांच : सरकार

नयी दिल्ली, 22 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का पता लगाने के लिए अब तक के सर्वाधिक 20.66 लाख नमूनों की जांच की गयी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लगातार चौथे दिन 20 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 20.66 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गयी। भारत ने एक दिन में सर्वाधिक जांच का नया कीर्तिमान बनाया है।’’

बयान के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत देश में टीके की 19.33 करोड़ खुराकें दी गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार सुबह सात बजे की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 27,76,936 सत्र के दौरान टीके की 19,33,72,819 खुराकें दी गयी।

इनमें 97,38,148 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 66,91,350 को दूसरी खुराक दी गयी है।

मंत्रालय ने कहा कि अग्रिम मोर्चे के 1,48,70,081 कर्मियों को पहली खुराक और 83,06,020 को दूसरी खुराक दी गयी है। वहीं 18-44 उम्र समूह में 92,97,532 लोगों को पहली खुराक दी गयी।

मंत्रालय ने कहा कि 45-60 उम्र समूह में 6,02,11,957 लोगों को पहली खुराक और 96,84,295 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। वरिष्ठ नागरिकों में 5,63,83,760 को कोविड-19 रोधी टीके के पहली खुराक और 1,81,89,676 को दूसरी खुराक दी गयी।

मंत्रालय के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 29,23,400 हो गयी है। लगातार नौवें दिन नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रही।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 3,57,630 लोग संक्रमण से ठीक हो गए। देश में अब तक 2,30,70,365 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Detection of 20.66 lakh samples in one day to detect Kovid-19: Govt.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे