लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की उत्पति की तेजी से जांच के लिए विस्तृत प्रणाली की जरूरत : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: April 1, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अप्रैल कोरोना वायरस की उत्पति को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अध्ययन के बारे में विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 की उत्पति की तेजी से जांच के लिए विस्तृत प्रणाली की जरूरत है।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘‘ हमने कोविड-19 की उत्पत्ति को लेकर हाल ही में जारी डब्ल्यूएचओ के वैश्विक अध्ययन को देखा है । रिपोर्ट कोविड-19 महामारी की उत्पत्ति स्थापित करने की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है ।’’

कोरोना वायरस पर डब्लयूएचओ के अध्ययन पर मंत्रालय ने कहा कि इसमें कोविड-19 महामारी की उत्पति के संबंध में चार रास्तों का उल्लेख है लेकिन साथ ही क्षेत्र में अगले चरण के अध्ययन की जरूरत को रेखांकित किया गया है ।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि रिपोर्ट में ठोस निष्कर्षो तक पहुंचने के लिये आगे और आंकड़ों और अध्ययन की जरूरत पर जोर दिया गया है ।

बयान में कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने अध्ययन दल को आंकड़े एकत्र करने में पेश आई पेशानियों और देरी के विषय को अलग से उठाया ।

मंत्रलाय ने कहा, ‘‘ हम महानिदेशक की उम्मीदों का पूरा समर्थन करते हैं जिसमें उन्होंने समय पर एवं समग्र आंकड़े साझा करने सहित भविष्य में मिलकर अध्ययन करने की आशा जतायी है । ’’

विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम अतिरिक्त मिशन तैनाती की तैयारी का स्वागत करते हैं। इसके साथ ही हम सभी पक्षकारों के साथ कोविड-19 की उत्पत्ति की समग्र एवं विशेषज्ञों के नेतृत्व में तेजी से जांच की जरूरत समझते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र