लाइव न्यूज़ :

इंजीनियरिंग में गणित-भौतिक शास्त्र को अनिवार्य नहीं बनाने का कदम ‘विनाशकारी’ : वीके सारस्वत

By भाषा | Updated: March 19, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने शुक्रवार को कहा कि एआईसीटीई का इंजीनियरिंग विषय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए गणित और भौतिक शास्त्र विषय को अनिवार्य नहीं करने का फैसला ‘विनाशकारी’ है और इससे शिक्षा की गुणवत्ता में ‘गिरावट’ आएगी।

उन्होंने कहा कि ये विषय इंजीनियरिंग शिक्षा का आधार हैं।

वरिष्ठ वैज्ञानिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘यहां तक जैव चिकित्सा इंजीनियरिंग और जैव प्रौद्योगिकी जैसे इंजीनियरिंग विषय में भी गणित एवं भौतिक शास्त्र के ज्ञान की जरूरत होती है। लचीलापन लाने के नाम पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के मानकों में ढील देना विनाशकारी होगा क्योंकि तब विद्यार्थी इंजीनियरिंग शिक्षा के बुनियादी तत्वों को आत्मसात नहीं कर पाएंगे।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने कहा था कि भौतिक, रसायन और गणित विषय इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का अहम हिस्सा बने रहेंगे लेकिन राज्य सरकारों एवं संस्थानों के लिए यह अनिवार्य नहीं होगा कि इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश उन्हीं विद्यार्थियों को दें जिन्होंने 12वीं की कक्षा में इन विषयों की पढ़ाई की है।

परिषद ने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी, टेक्सटाइल और कृषि इंजीनियरिंग जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश का विकल्प उन विद्यार्थियों के पास भी होगा जिन्होंने 12वीं कक्षा में इन विषयों की पढ़ाई नहीं की है।

नीति आयोग में सदस्य (विज्ञान) सारस्वत ने कहा, ‘‘इस फैसले से शिक्षा के मानक में और गिरावट आएगी।’’

रक्षा एवं अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व अध्यक्ष सारस्वत ने इससे पहले ट्वीट किया था, ‘‘ इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए गणित और भौतिक शास्त्र को अनिवार्य नहीं बनाने के फैसले का बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा जबकि पहले ही देश की इंजीनियरिंग शिक्षा के मानक में गिरावट आई है। इसपर दोबारा और विस्तृत मंच पर विचार करने की जरूरत है।’’

सारस्वत ने कहा कि उन्होंने अपनी चिंता से प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजयराघवन को अवगत करा दिया है।

एआईसीटीई के इस कदम की कई धड़ों ने आलोचना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया