लाइव न्यूज़ :

विविधताओं के बावजूद पूरा देश एकता के सूत्र में गुंथा हुआ है: राज्यपाल कलराज मिश्र

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 25, 2019 04:15 IST

राज्यपाल आज यहां राजभवन में उडीसा, आन्ध्रप्रदेश, तेलगांना और महाराष्ट्र से आये जनजातीय युवाओं के दलों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  केन्द्र व राज्य की सरकारें जनजातीय क्षेत्रों के विकास व लोगों के उन्नयन के लिए निरन्तर प्रयास कर रही हैं। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए युवाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देवीर बिस्सा मुण्डा, सिद्वू और कान्हू मुर्मू जैसे जनजातीय वीर पुरूषों व महिलाओं को राष्ट्र कभी भुला नही सकता है।योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए युवाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि भाषा की विभिन्नता के वाबजूद पूरा देश एकता के सूत्र में गुंथा हुआ है। उन्होंने कहा कि  जनजातीय लोगों ने देश की सेवा की है। स्वतन्त्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वीर बिस्सा मुण्डा, सिद्वू और कान्हू मुर्मू जैसे जनजातीय वीर पुरूषों व महिलाओं को राष्ट्र कभी भुला नही सकता है।राज्यपाल आज यहां राजभवन में उडीसा, आन्ध्रप्रदेश, तेलगांना और महाराष्ट्र से आये जनजातीय युवाओं के दलों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  केन्द्र व राज्य की सरकारें जनजातीय क्षेत्रों के विकास व लोगों के उन्नयन के लिए निरन्तर प्रयास कर रही हैं। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए युवाओं को एकजुट होकर आगे आना होगा।उन्होंने कहा कि युवा मानसिकता को सकारात्मक दिशा देने की जरूरत होती है। युवा मेहनती होता है और साहसी होता है। युवा में प्रतिभा होती है। आवश्यकता है कि युवाओं की प्रतिभाओं को तराशें और उन्हें आगे बढने के अवसर प्रदान किये जायें।राज्यपाल ने उडीसा के मलकानगिरी, कंदमाल व कालाहाण्डी, आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम, तेलगांना के बद्रादी, कोठगुडम और महाराष्ट्र के गढचिरौली से आये दो सौ युवक - युवतियों के दल को राजभवन में बुलाकर स्वल्पहार कराया और उनके साथ समूह चित्र भी कराये।जनजातीय क्षेत्रों के यह युवा दल केन्द्रीय गृह मंत्रालय के सहयोग से केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राजस्थान द्वारा आयोजित 12 वें आदिवासी युवा आदान - प्रदान कार्यक्रम के तहत राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों का अध्ययन भ्रमण कर रहे हैं। यह दल राजस्थान में 20 से 26 दिसम्बर तक यात्रा पर है।

टॅग्स :राजस्थानजयपुरकलराज मिश्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह