लाइव न्यूज़ :

भीषण गर्मी के बावजूद प्रदर्शनकारी किसानों के हौसले हैं बुलंद

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई तपती गर्मी हो या भारी बारिश, किसानों के हौसले अब भी बुलंद हैं और उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों की वापसी तक वे दिल्ली की सीमाओं पर स्थित प्रदर्शन स्थलों से नहीं जाएंगे।

किसान नेताओं ने कहा कि बढ़ती गर्मी जरूरी चुनौतियां पेश कर रही है, लेकिन कोई भी बाधा उनकी लड़ाई को खत्म नहीं कर सकती और वे कूलर, एसी जैसी आवश्यक चीजें साथ रखे हुए हैं तथा ठंडे पानी का भी इंतजाम कर रखा है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली भीषण गर्मी का सामना कर रही है, हालांकि शाम में कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिली है।

लखबीर सिंह ने कहा, ‘‘सिंघू में अभी बारिश नहीं हुई है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वर्षा होगी। हम किसान हैं और जैसे हम अपने खेतों में बारिश का स्वागत करते हैं हम यहां भी बारिश का स्वागत करेंगे। हमने जाड़े में बारिश के बीच विरोध प्रदर्शन किया और अब हम मानसून के दौरान भी अपना आंदोलन जारी रखने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं।’’ ऑल इंडिया किसान सभा के उपाध्यक्ष (पंजाब) लखबीर सिंह ने कहा, ‘‘यह सच है कि गर्मी असहनीय होती जा रही है, लेकिन किसानों ने इससे निपटने के तरीके भी निकाल लिए हैं। किसानों ने अपनी निजी वित्तीय क्षमता के अनुसार कूलर, एयर कंडीशनर और पंखे लगाए हैं।’’ हालांकि, गर्मी के मौसम के मद्देनजर कुछ महीने पहले ही बिजली के उपकरण लगा लिए गए थे, लेकिन अनियमित बिजली आपूर्ति भी बड़ी चुनौती है।

कीर्ति किसान यूनियन (पंजाब) के महासचिव रचपाल सिंह ने कहा कि गर्मी में अक्सर बिजली गुल हो जाने से किसानों को ‘‘हर दिन दो से चार घंटे’’ बिना बिजली के ही रहना पड़ता है और सिंघू बॉर्डर पर पेड़ भी नहीं हैं, जिससे कि उसकी छाया में किसान रह सकें। उन्होंने कहा, ‘‘बार-बार बिजली गुल होने के कारण हममें से कई लोग रातों में ठीक से सो नहीं पाते हैं। पेड़ नहीं रहने से ठंडी हवा भी नहीं बहती है।’’

लखबीर सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को कुंडली थाने के निकट एक ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया और अब तक यह ठीक नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदर्शन स्थल के एक हिस्से में कल शाम से ही बिजली नहीं है।’’

पानी के लिए, प्रदर्शनकारियों को विरोध स्थल के पास स्थित राणा गोल्डन हट ढाबे से मदद मिल जाती है। लखबीर सिंह ने कहा कि ढाबे वाले ने पानी के टैंकर मुहैया कराए हैं, जिसमें पानी को ठंडा रखने के लिए बर्फ मिलाए जाते हैं। प्रदर्शन स्थल की विभिन्न जगहों पर छोटे-छोटे वाटर कूलर भी लगाए गए हैं।

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न इलाकों के हजारों किसान केंद्र के कृषि कानूनों को वापस लिए जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर सिंघू, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर डटे हुए हैं।

किसान नेताओं ने कहा कि पिछले साल नवंबर से किसान कंपकंपाती ठंड, बारिश के बाद अब गर्मी का सामना कर रहे हैं लेकिन उनका मनोबल अब भी ऊंचा है। भारतीय किसान यूनियन (पंजाब) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि इस गर्मी में विरोध प्रदर्शन करना मुश्किल है, लेकिन जो हम चाहते हैं उसे पाने का हमारा संकल्प इतना ऊंचा है कि गर्मी से लड़ना उसके मुकाबले कुछ भी नहीं है। हमने ठंड में हार नहीं मानी और अब भी हार नहीं मान रहे हैं।’’

असहनीय गर्मी ने कई किसानों के स्वास्थ्य पर भी असर डाला है। लखबीर सिंह ने कहा कि बढ़ते रक्तचाप और हृदय से जुड़ी दिक्कतें इस समय सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लगभग 10 लोग प्रतिदिन बीमार पड़ रहे हैं। कुछ यहां के स्वास्थ्य शिविरों में इलाज से ठीक हो जाते हैं, अधिक गंभीर रोगियों को आराम करने और ठीक होने के लिए उनके गांवों में वापस भेज दिया जाता है।’’

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के मुताबिक गाजीपुर बॉर्डर पर वर्तमान में उनके लगभग 4,000 से 5,000 समर्थक डेरा डाले हुए हैं और जब भी आवश्यकता होगी, तब विरोध को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया