लाइव न्यूज़ :

दस माह बीतने के बावजूद बहुत से दलों के नेता पृथक-वास में : योगी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:14 IST

Open in App

लखनऊ, 22 जनवरी उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को तंज कसते हुये कहा कि प्रदेश में कोरोना का पहला मामला पिछले मार्च में आया था और दस महीना बीत जाने के बावजूद कई दलों के नेता पृथक-वास में हैं और उनके सिर्फ ट़वीट आते हैं।

शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी प्रति‍ष्‍ठान में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित प्रबुद्धजन सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ''जब नेता ही पृथक-वास में रहेंगे तो जाहिर है कि उनके कार्यकर्ता भी पृथक ही होंगे।''

योगी ने कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर सरकार और संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश ने देश और दुनिया के सामने कोरोना प्रबंधन का सफलतम मॉडल खड़ा कर दिया।

उन्‍होंने कहा कि 'हमने एक साथ 43 हजार बूथ अध्‍यक्षों से एक साथ वर्चुअल संवाद बनाया और कोरोना में आमजन की सेवा का महत्‍वपूर्ण कार्य किया।'

मोदी की सराहना करते हुए योगी ने जम्‍मू-कश्‍मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावाधानों को हटाने और अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर निर्माण शिलान्‍यास की याद दिलाई। उन्‍होंने कहा कि '' अयोध्‍या में किसने क्‍या किया हर व्‍यक्ति जानता है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम मंदिर निर्माण को आगे बढ़ा दिया है।''

योगी ने विपक्षी नेताओं पर तंज किया और कहा कि लोग कहते थे भगवान राम मिथक हैं, लेकिन अब भगवान राम को अपना बताने लगे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने प्रबुद्धजन सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सपा और बसपा की सरकारों को आपने देखा। एक परिवार मिलकर पूरे राज्‍य को लूटता था लेकिन अब मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व में माफ‍िया और गुंडों के घरों पर बुल्‍डोजर चल रहा है। सिंह ने कहा कि सज्‍जनों की निष्क्रियता से समाज का बहुत नुकसान होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू