लाइव न्यूज़ :

पार्टी की चेतावनी के बावजूद सांसद बारला ने फिर की उत्तर बंगाल को अलग करने की मांग

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:51 IST

Open in App

जलपाईगुड़ी/कोलकाता, 23 जून भाजपा सांसद जॉन बारला ने बुधवार को एक बार फिर उत्तर बंगाल के जिलों को मिलाकर एक अलग केंद्रशासित प्रदेश की विवादास्पद मांग उठाई। हालांकि उनकी पार्टी ने इस तरह के बयानों को लेकर उन्हें आगाह किया है।

अलीपुरद्वार के सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा के पक्ष में मतदान करने वाले लोगों को राशन और रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिनों के काम से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "इस तरह के अत्याचारों से बचने के लिए, मैंने उत्तर बंगाल को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने की मांग की है।’’

उन्होंने जलपाईगुड़ी में अपने लक्ष्मीपारा चाय बागान स्थित आवास पर संवाददाताओं से कहा, "मैं यह मामला दिल्ली (नेतृत्व) के समक्ष उठाऊंगा।"

भाजपा को झटका देते हुए पार्टी के अलीपुरद्वार जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा सात अन्य स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ सोमवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। बारला ने दावा किया कि भाजपा छोड़ने और तृणमूल में शामिल होने के दबाव के बाद कुमारग्राम पंचायत के नौ सदस्यों और अलीपुरद्वार जिले के एक जिला परिषद सदस्य ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ उनके आवास पर शरण ली है।

तृणमूल के जिला नेतृत्व ने आरोप से इनकार करते हुए कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत करने के लिए उसे भाजपा के लोगों को सत्ताधारी पार्टी में शामिल करने की आवश्यकता नहीं है।

बारला द्वारा उत्तर बंगाल को अलग केंद्रशासित प्रदेश घोषित करने की बार बार मांग किए जाने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, "सभी को पार्टी लाइन का पालन करना चाहिए।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत राय के लिए पार्टी में जगह है।

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने भाजपा पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भगवा पार्टी राज्य में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट नहीं है कि क्या भाजपा चाहती है कि ये नेता इस तरह के बयान देना बंद करें या पश्चिम बंगाल को विभाजित करने पर अपने तीखे बयान जारी रखें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह