लाइव न्यूज़ :

चुनौतियों के बावजूद विकास में कमी नहीं आने दी : गहलोत

By भाषा | Updated: February 19, 2021 18:47 IST

Open in App

जयपुर, 19 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों व चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार ने विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी और इसने कार्यकाल के पहले दो साल में अपने जन-घोषणा पत्र की 55 प्रतिशत से अधिक घोषणाओं को धरातल पर उतारा है।

गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 33.87 करोड़ रुपये की लागत के 52 विकास कार्यों के लोकार्पण व 124 करोड़ रुपये के 126 विकास कार्यों के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के समग्र विकास हो। इस दिशा में आज हमने वल्लभनगर, सहाड़ा, राजसमंद और सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 158 करोड़ रुपये की लागत के 178 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया है।’’

मुख्यमंत्री ने इन चारों विधानसभा क्षेत्रों के दिवंगत विधायकों-मास्टर भंवरलाल मेघवाल, कैलाश त्रिवेदी, किरण माहेश्वरी व गजेन्द्र सिंह शक्तावत का स्मरण करते हुए कहा कि सरकार इन विधायकों द्वारा जनता से किए गए वादों को जरूर पूरा करेगी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कहा कि गहलोत के नेतृत्व में सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है और एक संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने विशेष पहचान बनाई है।

नगर विकास मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि प्रदेशभर में स्वायत्त शासन विभाग के माध्यम से आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री शाले मोहम्मद, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां