लाइव न्यूज़ :

बिस्तर उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीजों को लौटाने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई : सिसोदिया

By भाषा | Updated: April 17, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि गलत सूचना देने वाले या बिस्तर उपलब्ध होने के बावजूद कोविड-19 मरीजों को लौटाने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली सरकार में कोविड-19 के लिये नोडल मंत्री सिसोदिया ने कहा कि किसी भी मरीज का उपचार करने से इनकार नहीं किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और शीर्ष अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक के बाद सिसोदिया ने ट्वीट किया, “माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की। बिस्तर उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को लौटा रहे या बिस्तरों के बारे में गलत जानकारी दे रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी भी मरीज को उपचार से इनकार नहीं किया जाना चाहिए।”

दिल्ली सरकार कोविड-19 मरीजों के लिये बिस्तर की उपलब्धता बढ़ा रही है और हाल ही में उसने केंद्र से भी अनुरोध किया है कि वह राष्ट्रीय राजधानी में उसके द्वारा संचालित अस्पतालों में भी बिस्तर बढ़ाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह