लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के विरोध के बावजूद कई महीनों से भाजपा में शामिल होने की ‘प्रतीक्षा सूची’ में रहे नारायण राणे BJP में

By भाषा | Updated: October 15, 2019 19:51 IST

राणे ने अपनी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष (एमएसपी) का सत्तारूढ़ पार्टी में विलय भी कर दिया। राणे का गढ़ कोंकण का सिंधुदुर्ग जिला है। वह पिछले कई महीनों से भाजपा में शामिल होने की ‘प्रतीक्षा सूची’ में थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में राणे के बड़े बेटे एवं पूर्व सांसद निलेश तथा उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देकंकवली सीट से मौजूदा विधायक नितेश भाजपा के टिकट पर फिर से किस्मत आज़मा रहे हैं।राणे को ‘आक्रमक और परिश्रमी नेता’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ कुछ दिन पहले नितेश राणे भाजपा में शामिल हुए।

महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए जद्दोजहद कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।

राणे ने अपनी महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष (एमएसपी) का सत्तारूढ़ पार्टी में विलय भी कर दिया। राणे का गढ़ कोंकण का सिंधुदुर्ग जिला है। वह पिछले कई महीनों से भाजपा में शामिल होने की ‘प्रतीक्षा सूची’ में थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की मौजूदगी में राणे के बड़े बेटे एवं पूर्व सांसद निलेश तथा उनके समर्थक भी भाजपा में शामिल हो गए।

राणे के छोटे बेटे और कंकवली सीट से मौजूदा विधायक नितेश भाजपा के टिकट पर फिर से किस्मत आज़मा रहे हैं। फड़नवीस ने कहा कि स्वत: भाजपा के सदस्य है। राणे भाजपा की मदद ही से राज्यसभा के सदस्य बने थे। राणे को ‘आक्रमक और परिश्रमी नेता’ बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ कुछ दिन पहले नितेश राणे भाजपा में शामिल हुए। आज निलेश भी शमिल हो गए।

राणे साहेब राज्यसभा के सदस्य हैं...वह पहले से ही भाजपा के सदस्य हैं।’’ गौरतलब है कि राणे और फडणवीस अपने-अपने भाषणों में शिवसेना का नाम लेने से बचे। भाजपा की सहयोगी होने के बावजूद शिवसेना ने राणे के पूर्ण करीबी को कंकवली सीट से नितेश के खिलाफ उतारा है।

वह 1999 में शिवसेना-भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री थे, लेकिन उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था और उन्हें कांग्रेस-राकांपा सरकार में मंत्री बनाया गया था।

वह मुख्यमंत्री बनने की महत्वकांक्षा की वजह से पार्टी में लंबे समय तक नहीं रहे और 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने एमएसपी का गठन किया और भाजपा नीत राजग का हिस्सा बन गए। राणे ने कहा, ‘‘ मैं फड़नवीस के काम करने के तरीके से प्रभावित हूं। मैं तेज विकास सुनिश्चित करने के लिए भाजपा में शामिल हो रहा हूं। मैं इस प्रक्रिया में अपने तरीके से योगदान देना चाहता हूं।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन