लाइव न्यूज़ :

कोई राजनीतिक, पारिवारिक या जाति आधारित पृष्ठभूमि न होने के बावजूद जनता की सेवा का सौभाग्य मिला: मोदी

By भाषा | Updated: October 15, 2021 13:30 IST

Open in App

सूरत, 15 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सामान्य पृष्ठभूमि से होने और कोई परिवारवादी या जातिवादी राजनीति का आधार न होने के बावजूद लोगों ने उन्हें पहले गुजरात में और फिर राष्ट्रीय स्तर पर सेवा करने का सौभाग्य दिया।

वह यहां लड़कों के एक हॉस्टल की आधारशिला रखने के बाद वर्चुअल रूप से संबोधन कर रहे थे।

मोदी ने कहा, ‘‘आप सभी के आशीर्वाद से मुझ जैसे अत्यंत सामान्य व्यक्ति को, जिसकी कोई पारिवारिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी, जिसके पास जातिवादी राजनीति का कोई आधार नहीं था, ऐसे में आपने मुझे अपना आशीर्वाद देकर गुजरात की सेवा का मौका 2001 में दिया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपके आशीर्वाद की ताकत इतनी बड़ी है कि आज 20 वर्ष से अधिक समय हो गया, फिर भी अखंड रूप से पहले गुजरात और आज पूरे देश की सेवा करने का सौभाग्य मिला है।’’

प्रधानमंत्री ने लोगों से भारत के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘‘सरदार पटेल ने कहा था कि हमें जातियों और धार्मिक विश्वास को अपने लिए बाधा नहीं बनने देना चाहिए। हम सभी भारत के बेटे और बेटियां हैं तथा हम सभी को अपने देश से प्रेम करना चाहिए। हमें एक-दूसरे से भी प्रेम करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो