लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से पिता की मौत के बावजूद अगले दिन ही डॉक्टर ने शुरू किया काम

By भाषा | Updated: May 5, 2021 12:09 IST

Open in App

पुणे, पांच मई पुणे के एक निजी अस्पताल में 45 वर्षीय एक डॉक्टर ने कोविड-19 से अपने पिता की मौत के अगले दिन ही ड्यूटी शुरू कर दी जबकि घर में उनकी मां और भाई भी संक्रमण से जूझ रहे थे।

डॉ. मुकुंद पेनुरकर और उनकी पत्नी कोविड-19 के मरीजों के इलाज में जुटे हैं। पेनुरकर ने कहा कि मरीजों की सेवा करते हुए वह अपने पिता को बेहतर श्रद्धांजलि दे सकते हैं।

पेनुरकर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘पिछले साल पुणे में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद से मैं और मेरी पत्नी यहां संजीवन अस्पताल में कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे हैं। ठीक से देखभाल के लिए मैंने अपने अभिभावकों को नागपुर में अपने भाई के पास भेज दिया था।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 की मौजूदा लहर के बीच पिछले महीने उनके भाई भी संक्रमित हो गए और बाद में उनके अभिभावकों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई।

पेनुरकर के पिता के निधन के समय उनकी मां और भाई भी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।

पेनुरकर ने कहा, ‘‘मेरी मां अस्पताल की स्थिति देख रही थी और उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे कोविड-19 मरीजों की सेवा जारी रखनी चाहिए क्योंकि इस वक्त डॉक्टरों की बहुत जरूरत है।’’

पेनुरकर ने कहा कि उन्होंने अकेले ही पिता का अंतिम संस्कार किया और अगले दिन शाम में ड्यूटी से जुड़ गए। उन्होंने कहा, ‘‘सौभाग्य से मेरी मां और भाई अब ठीक हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं