लाइव न्यूज़ :

भिन्न विचारधाराओं के बावजूद आपसी भरोसा ही लोकतंत्र की ताकत: मोदी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 16:35 IST

Open in App

जयपुर, 30 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजनीतिक पार्टियां और विचारधारा अलग अलग होने के बावजूद आपसी भरोसा ही लोकतंत्र की ताकत है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान राजस्थान में कुछ परियोजनाओं और राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के बारे में आग्रह किये जाने पर मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया।

मोदी ने कहा कि ‘‘अभी जब मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री को सुन रहा था तब उन्होंने एक लंबी सूची कामों की बता दी.. मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि उनका मुझ पर इतना भरोसा है और लोकतंत्र में यही बहुत बड़ी ताकत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी (गहलोत) राजनीतिक विचारधारा और पार्टी अलग है और मेरी राजनीतिक विचारधारा, पार्टी अलग है लेकिन अशोक जी का मुझ पर जो भरोसा है उसी के कारण आज उन्होंने दिल खोलकर बहुत सी बातें रखी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह दोस्ती, यह विश्वास, यह भरोसा यह लोकतंत्र की बहुत बड़ी ताकत है। मैं राजस्थान के लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं.. बहुत बहुत बधाई देता हूं ।’’

राजस्थान में बांसवाड़ा, सिरोही, हनुमानगढ, और दौसा के मेडिकल कॉलेज के शिलायान्स और जयपुर में पेट्रोकेमिकल्स तकनीकी संस्था के लोकार्पण कार्यक्रम को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री से जोधपुर में चिकित्सा उपकरण पार्क और कोटा में दवा पार्क की स्वीकृति के लिये आग्रह किया था।

उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वावधानी वाली कंपनी आरडीपीएल में दवा विनिर्माण की समीक्षा कर सहयोग मांगा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर