लाइव न्यूज़ :

पाबंदी के बावजूद गुजरात में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या में वृद्धि : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 11, 2021 18:43 IST

Open in App

अहमदाबाद, 11 जनवरी वर्ष 1960 में शराब पर पाबंदी के बाद से गुजरात में पिछले चार वर्षों में शराब पीने वाली महिलाओं की संख्या में दोगुणा से ज्यादा की वृद्धि हुई है। वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-पांच) की हालिया रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है।

इस सर्वेक्षण में गुजरात की कुल 33,343 महिलाओं और 5351 पुरुषों को शामिल किया गया।

सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाली करीब 200 महिलाओं (0.6 प्रतिशत) ने दावा किया कि वह शराब पीती हैं जबकि 2015-16 के दौरान एनएफएचएस-चार में 68 महिलाओं ने कहा था कि वह मदिरा का सेवन करती हैं।

गुजरात में एनएफएचएस-चार में 22,932 महिलाओं और 5574 पुरुषों को शामिल किया गया था।

हालांकि, दोनों सर्वेक्षणों की तुलना करने पर दिखता है कि पुरुषों में शराब उपभोग की दर आधी रह गयी।

वर्ष 2015-16 के सर्वेक्षण में 618 पुरुषों (5574 का 11.1 प्रतिशत) ने कहा था कि वे शराब पीते हैं जबकि हालिया सर्वेक्षण में 310 लोगों ने बताया कि वे मदिरा का सेवन करते हैं।

समाजविज्ञानी गौरांग जानी मद्यपान करने वाली महिलाओं की संख्या में वृद्धि का कारण ‘पार्टी संस्कृति’ को बढ़ावा और समाज में शराब उपभोग को मिल रही स्वीकार्यता को मानते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मध्यम वर्ग और उच्च मध्यवर्ग ने हालिया समय में पार्टी संस्कृति को बढ़ावा दिया है। इस कारण से परिवारों में महिलाएं भी शराब पीने लगी हैं। पहले पुरुष ही शराब पीते थे। अब परिवार की पार्टी में शराब पीने का चलन बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो