जम्मू में वांछित आतंकी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:25 IST2021-02-06T19:25:28+5:302021-02-06T19:25:28+5:30

Desired terrorist arrested in Jammu | जम्मू में वांछित आतंकी गिरफ्तार

जम्मू में वांछित आतंकी गिरफ्तार

जम्मू, छह फरवरी जम्मू शहर के बाहरी इलाके में शनिवार को पुलिस ने एक कार रोककर जैश-ए-मोहम्मद (जैश) संगठन के मुखौटा संगठन माने जाने वाले लश्कर-ए-मुस्तफा के एक वांछित आतंकी और स्वयंभू कमांडर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने बताया कि शोपियां जिले का‘ए' श्रेणी का आतंकवादी हिदायतुल्लाह मलिक के कब्जे से एक पिस्तौल और ग्रेनेड जब्त किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है ।

जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने बताया कि कुंजवानी बाईपास पर पुलिस ने एक निजी वाहन को विशेष सूचना पर रोक लिया, जिसके बाद से मलिक की गिरफ्तारी हुई ।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी ने भागने की कोशिश में पार्टी का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारी पर हमला किया लेकिन सफल नहीं हो पाया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उससे पूछताछ की जा रही है, जांच आगे बढ़ने पर अधिक जानकारी साझा की जाएगी।”

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस मलिक के एक अन्य सहयोगी की तलाश कर रही है जिसने कथित तौर पर उसके साथ कश्मीर से जम्मू की यात्रा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Desired terrorist arrested in Jammu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे