चोरी के मामलों में वांछित बदमाश नोएडा से गिरफ्तार
By भाषा | Updated: February 6, 2021 15:07 IST2021-02-06T15:07:09+5:302021-02-06T15:07:09+5:30

चोरी के मामलों में वांछित बदमाश नोएडा से गिरफ्तार
नोएडा, छह फरवरी नोएडा पुलिस ने शनिवार को एक मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश डेढ़ वर्ष से फरार चल रहा था।
थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया, ‘‘16 नवंबर 2019 को थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर के पास बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अनिरूद्ध, सलीम, रंजीत सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था लेकिन उस समय रितेश झा नामक बदमाश मौके से भाग गया था।’’ उन्होंने बताया कि रितेश को आज थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया गया है। यह बदमाश चोरी व लूटपाट के कई मामलों में वांछित है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।