लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली में मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 18, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मार्च पिछले महीने दो पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करने वाले 25 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां मामूली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के अकबरपुर माजरा का निवासी आदिल उर्फ ​​शकील एक कुख्यात स्नैचर है और पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में उसे पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान आत्मरक्षा में पुलिस ने कुल पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिसमें आदिल के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद कुमार कुशवाह ने कहा कि आदिल भलस्वा डेयरी क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर वाहन जांच अभियान के दौरान दो पुलिसकर्मियों को गोली चलाने को लेकर दर्ज एक मामले में वांछित था।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आदिल ने अपने दो साथियों के साथ उस समय गोली चलाई थी जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी। 25 फरवरी को हुई घटना के दौरान कांस्टेबल संदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

उन्होंने कहा कि आदिल के दो सहयोगियों को बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस ने एक मार्च को गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल