लाइव न्यूज़ :

लाल किला हिंसा मामले में वांछित आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 12:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी गणतंत्र दिवस को लाल किला हिंसा मामले में वांछित एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस के उत्तरी रेंज की टीम ने इकबाल सिंह को मंगलवार रात पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार किया। उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

विशेष प्रकोष्ठ ने सोमवार को लाल किला हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया।

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर परेड के दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों की 26 जनवरी को पुलिस से भिड़ंत हो गयी थी। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर के साथ राजधानी के विभिन्न इलाकों में आ गए थे और कुछ प्रदर्शनकारी लाल किला पहुंच गए। उनमें से कुछ लोगों ने लाल किला में ध्वज स्तंभ पर धार्मिक झंडा भी लगा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं