लाइव न्यूज़ :

ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 17, 2021 19:57 IST

Open in App

लखनऊ, 17 फरवरी उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने पशुधन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अन्तरराज्यीय ठग को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ द्वारा बुधवार को जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पशुधन विभाग में टेण्डर के माध्यम से धोखाधड़ी कर नौ करोड़ 72 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी 50 हजार रुपये के इनामी ठग अमित मिश्र उर्फ टिंकू को गौतमबुद्धनगर जिले के कालिन्दीकुंज पुल के पास बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि जून 2020 में इंदौर के निवासी व्यापारी मंजीत भाटिया ने मंत्री जयप्रकाश निषाद के निजी सचिव धीरज कुमार देव, आशीष राय और अमित मिश्र समेत 11 लोगों के खिलाफ ठेका दिलाने के नाम पर नौ करोड़ 72 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच में सचिवालय में ही सरकारी विभाग के नाम पर फर्जी टेंडर जारी कर करोड़ों रुपये की जालसाजी का पता चला था। इस मामले में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों अरविंद सेन और दिनेश चंद्र दुबे की संलिप्तता भी सामने आयी है।

मामले के बाकी 10 अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अमित मिश्रा उर्फ रिंकू इस मामले के मुख्य अभियुक्त आशीष राय का सहयोगी था। एसटीएफ को पता चला था कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए गौतमबुद्धनगर के पास कहीं छुपकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम ने घेराबन्दी कर कालिन्दी कुंज पुल के निकट उसे गिरफ्तार कर लिया।

बयान के मुताबिक मिश्रा ने यह भी बताया कि वर्ष-2017 में कुम्भ मेले में पर्यटन विभाग का टेण्डर दिलाने के नाम पर उसने दो लोगों से कुल 41 लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में उसके विरूद्ध गोमतीनगर थाने में मामला दर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान