लाइव न्यूज़ :

पुत्तिंगल देवी मंदिर हादसे के मामलों में तेजी से सुनवाई के लिए विशेष अदालत बनाना वांछनीय :अदालत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 18:23 IST

Open in App

कोच्चि, 14 अक्टूबर केरल उच्च न्यायालय ने कहा है कि पुत्तिंगल देवी मंदिर आतिशबाजी हादसे के मामलों की तेजी से सुनवाई और निस्तारण के लिए एक विशेष अदालत का गठन वांछनीय होगा।

इस सौ साल पुराने मंदिर में 10 अप्रैल, 2016 को अनधिकृत तरीके से आतिशबाजी के प्रदर्शन के दौरान एक चिंगारी पटाखों के भंडार पर गिर गयी थी जिसके बाद हादसे में 100 से अधिक लोगों की जान चली गयी थी और 350 से अधिक लोग घायल हो गये थे जिनमें से कुछ गंभीर रूप से झुलस गये थे।

उच्च न्यायालय ने इस साल 27 सितंबर को इस बात का संज्ञान लिया कि तिरुवंनतपुरम में अपराध शाखा के पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट दाखिल की थी जिसमें लिखा था कि अपराध की गंभीरता और प्रकृति को देखते हुए तथा त्वरित सुनवाई के लिए, दिन प्रतिदिन आधार पर मामले में सुनवाई के वास्ते एक विशेष अदालत का गठन वांछनीय होगा।

इसके बाद उच्च न्यायालय की अदालत या न्यायाधिकरण स्थापना समिति ने कोल्लम स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर आतिशबाजी हादसे के मामलों में सुनवाई के लिए एक अलग विशेष अदालत गठित करने के सुझाव का पक्ष लिया।

हालांकि उच्च न्यायालय की पूर्ण पीठ ने हादसे से जुड़ी अनेक लंबित याचिकाओं में अनुरोध पर फैसले को टाल दिया था।

उच्च न्यायालय ने इन पहलुओं पर विचार करते हुए कहा, ‘‘बड़ी संख्या में मामलों, आरोपियों की संख्या और गवाहों पर विचार करते हुए, मामलों के त्वरित निस्तारण तथा सुनवाई के लिए कोल्लम में विशेष अदालत का गठन वांछनीय होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं