लाइव न्यूज़ :

देशमुख के पूर्व निजी सचिव पलांडे को महाराष्ट्र सरकार ने किया निलंबित

By भाषा | Updated: September 17, 2021 12:46 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के पूर्व निजी सचिव संजीव पलांडे को भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित कर दिया है। पलांडे की गिरफ्तारी के तीन महीने बाद यह कदम उठाया गया है।

पलांडे को इस वर्ष 26 जून को गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

सरकारी आदेश में कहा गया कि पलांडे को सात जुलाई को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेजा गया था और फिर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वह 48 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रहे। महाराष्ट्र सिविल सेवा नियमों के अनुसार, 26 जून को गिरफ्तार किए जाने के वक्त से अगले आदेश तक वह निलंबित माने जाएंगे।

यह आदेश 16 सितंबर को जारी किया गया। आदेश में कहा गया कि निलंबन अवधि के दौरान पलांडे का मुख्यालय मुंबई शहर के जिला कलेक्ट्रेट में होगा और वह जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मुंबई शहर नहीं छोड़ सकेंगे। पलांडे अतिरिक्त जिलाधिकारी रैंक के अधिकारी थे। ईडी ने 31 अगस्त को एक पत्र के माध्यम से राज्य सरकार को पलांडे की गिरफ्तारी और उन्हें हिरासत रखे जाने के संबंध में जानकारी दी थी।

गौरतलब है कि पलांडे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता देशमुख के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि देशमुख ने तत्कालीन पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से शहर के होटलों और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये वसूलने को कहा था। देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है