लाइव न्यूज़ :

प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत समाप्त होने पर स्वास्थ्य जांच के बाद देशमुख को अदालत ले जाया गया

By भाषा | Updated: November 6, 2021 13:47 IST

Open in App

मुंबई, छह नवंबर धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत समाप्त होने पर विशेष अदालत ले जाने से पहले शनिवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देशमुख (71) को 12 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई की एक अदालत ने मंगलवार को करोड़ों रुपये के कथित धनशोधन मामले में देशमुख को छह नवंबर तक निदेशालय की हिरासत में भेज दिया था।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को देशमुख की हिरासत खत्म होने पर उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर बाहर ले जाया गया। विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किए जाने से पहले उन्हें नियमित चिकित्सा जांच के लिए सरकारी जे जे अस्पातल ले जाया गया था।

देशमुख और अन्य के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय का मामला सीबीआई द्वारा मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त के 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोप से संबंधित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किए जाने के बाद आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह