गृह मंत्री पद से इस्तीफे के बाद देशमुख बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को दे सकते हैं चुनौती

By भाषा | Updated: April 6, 2021 00:33 IST2021-04-06T00:33:06+5:302021-04-06T00:33:06+5:30

Deshmukh may challenge Bombay High Court order after resigning as Home Minister | गृह मंत्री पद से इस्तीफे के बाद देशमुख बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को दे सकते हैं चुनौती

गृह मंत्री पद से इस्तीफे के बाद देशमुख बंबई उच्च न्यायालय के आदेश को दे सकते हैं चुनौती

नयी दिल्ली,पांच अप्रैल राकांपा नेता अनिल देशमुख ने सोमवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि वह अब अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की बंबई उच्च न्यायालय के सीबीआई जांच के आदेश को चुनौती दे सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख परमबीर सिंह ने उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये थे, जिस पर अदालत ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बताया कि देशमुख मंगलवार को उच्चतम न्यायालय का रुख कर सकते हैं।

इस्तीफा देने के बाद दोपहर में देशमुख राष्ट्रीय राजधानी आए और उन्होंने यहां वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मुलाकात की।

गौरतलब है कि सिंह ने देशमुख पर वसूली के आरोप लगाए थे, जिसके बाद बंबई उच्च न्यायालय ने आरोपों की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए थे। इस पूरे घटनाक्रम के बाद देशमुख ने पद से इस्तीफा दे दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Deshmukh may challenge Bombay High Court order after resigning as Home Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे