लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में 27 सितंबर से ‘देशभक्ति’ पाठ्यक्रम शुरू होगा: केजरीवाल

By भाषा | Updated: August 15, 2021 12:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को श्रद्धांजलि के तौर पर 27 सितंबर से सरकारी विद्यालयों में ‘देशभक्ति’ पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली सचिवालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि दिल्ली के सभागारों और उद्यानों में दो अक्टूबर से योग कक्षाएं आयोजित होंगी। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ दिल्ली ने पूरी दुनिया को योग दिया लेकिन अब यह खत्म होता जा रहा है। हर साल 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह से इतर योग को लेकर कुछ ख़ास नहीं हो रहा है। हम योग कक्षाएं शुरू करेंगे और योग शिक्षकों और प्रशिक्षकों की एक बड़ी टीम तैयार करेंगे। योग सीखने के इच्छुक 30-40 लोगों का एक समूह हमसे संपर्क कर सकता है और उन्हें योग प्रशिक्षक मुहैया कराएंगे।’’

मुख्यमंत्री ने 27 सितंबर से सरकारी विद्यालयों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि इसका मकसद प्रत्येक बच्चे में गर्व करने की भावना भरना है और उन्हें राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व देने के लिए तैयार करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?