लाइव न्यूज़ :

'देश कितने और 'Act Of Modi' झेलेगा', स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के इस बयान पर राहुल गांधी का केंद्र पर निशाना

By स्वाति सिंह | Updated: September 21, 2020 17:23 IST

भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से उबर चुके लोगों की संख्या संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या से अधिक रही। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार विगत 24 घंटे के दौरान 94,612 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने सोमवार को एक बार मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के बयान को लेकर हमला बोला है।

नई दिल्ली: कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक बार मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन के बयान को लेकर हमला बोला है। दरअसल, एक बयान में डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा था कि कोरोना से निपटने में पीएम मोदी के काम की सबको तारीफ करनी चाहिए। अब इस बयान पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने लिखा है कि देश कितने और एक्ट ऑफ मोदी झेलेगा।

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मोदी सरकार का अंधा अहंकार देश की बदहाली के लिए कभी भगवान तो कभी जनता को दोषी ठहराता है लेकिन ख़ुद के कुशासन और ग़लत नीतियों को नहीं। देश कितने और #ActOfModi झेलेगा?''

भारत में एक दिन में 92,605 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

बता दें कि कोरोना के के मामले देश में अभी भी तेजी से बढ़ रहे हैं और इसको लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हमलावर है। इसी डाक्टर हर्षवर्धन ने कहा था कि लोगों के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार से कोरोना बढ़ा है। भारत में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस से उबर चुके लोगों की संख्या संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या से अधिक रही। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार विगत 24 घंटे के दौरान 94,612 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद रोगियों के ठीक होने की दर 79.68 हो गई है।

इसी अवधि के दौरान 92,605 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 54,00,619 हो गई। सुबह आठ बजे तक अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 1,133 रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 86,752 हो गई है। देश में कोविड-19 से उबर चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 43,03,043 हो गई है और कोविड-19 संबंधी मृत्यु दर अब 1.61 प्रतिशत है। देश में अब भी 10,10,824 लोग वायरस से संक्रमित हैं। यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 18.72 प्रतिशत है।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन