लाइव न्यूज़ :

मालगाड़ी पटरी से उतरी

By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:28 IST

Open in App

बैतूल (मप्र), 31 दिसंबर बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर डोडरामोहाड़ रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने से दिल्ली से चेन्नई जाने वाले डाउन ट्रैक पर रेल यातायात बाधित हो गया। रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) अनूप सतपथी ने बताया कि इटारसी से छिंदवाड़ा की ओर जा रही अनाज और उर्वरक से भरी मालगाड़ी डोडरामोहाड़ के पास बृहस्पतिवार अपराह्न करीब 2.30 बजे पटरी से उतर गई। उन्होंने बताया कि इसका एक डिब्बा पटरी छोड़कर जमीन पर आ गया है जिससे डाउन ट्रैक बाधिक हुआ है।

उन्होंने कहा कि अप ट्रैक से ट्रेनों को निकाला जा रहा है।

सतपथी ने बताया कि इस मालगाड़ी को पटरी पर लाने के लिए इटारसी और आमला से राहत ट्रेन रवाना की गई है।

उन्होंने कहा कि दो से तीन घंटे में इस ट्रैक पर यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह