लाइव न्यूज़ :

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को फरीदकोट नहीं ले जाया जाएगा: अदालत

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:45 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 अक्टूबर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को आदेश दिया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक पेशी वारंट के अनुरूप फरीदकोट नहीं ले जाया जाएगा।

न्यायमूर्ति मनोज बजाज की एकल पीठ ने पंजाब पुलिस से भी कहा कि 2015 के एक बेअदबी मामले में डेरा प्रमुख से रोहतक की सुनरिया जेल में पूछताछ की जा सकती है।

गुरमीत राम रहीम सिंह बलात्कार के एक मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद से रोहतक की जेल में बंद है।

पंजाब के फरीदकोट में एक अदालत ने सोमवार को 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में डेरा प्रमुख के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था। सिंह को 29 अक्टूबर को अदालत के सामने पेश किया जाना था।

राम रहीम की वकील कनिका आहूजा ने कहा, ‘‘अदालत ने आज आदेश दिया कि याचिकाकर्ता को फरीदकोट अदालत नहीं ले जाया जाएगा।’’

अदालत ने यह भी कहा कि अगर पंजाब पुलिस मामले की जांच करना चाहती है तो वह याचिकाकर्ता से पूछताछ के लिए सुनरिया जेल जा सकती है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने अपने वकील के माध्यम से पेशी वारंट के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया था जिसके बाद अदालत का निर्देश आया।

आहूजा ने कहा कि अदालत में याचिका दाखिल कर पेशी वारंट को रद्द करने की मांग की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू