Ram Rahim: फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, हरियाणा सरकार ने दी 21 दिनों की परोल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2025 09:37 IST2025-04-09T09:36:31+5:302025-04-09T09:37:52+5:30
Ram Rahim: जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की छुट्टी दे दी गई है।

Ram Rahim: फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, हरियाणा सरकार ने दी 21 दिनों की परोल
Ram Rahim: जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की ‘फरलो’ दी गई है। सूत्रों ने बताया कि सिंह बुधवार सुबह हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से बाहर आया। जनवरी में, सिंह (57) को 30 दिन की पैरोल दी गई थी। सिंह अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के मामले में 2017 से 20 साल की सजा काट रहा है।
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की अच्छी खासी तादाद है। हरियाणा में, सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार समेत कई जिलों में डेरा के काफी अनुयायी हैं। इसका मुख्यालय भी सिरसा में है।
STORY | Dera Sacha Sauda chief Ram Rahim gets 21-day furlough
— Press Trust of India (@PTI_News) April 9, 2025
READ: https://t.co/ldY4dsZ1Nepic.twitter.com/ogTvbjYRVm