हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, चार अन्य को उम्रकैद की सजा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 17:44 IST2021-10-18T17:44:57+5:302021-10-18T17:44:57+5:30

Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh, four others sentenced to life in murder case | हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, चार अन्य को उम्रकैद की सजा

हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह, चार अन्य को उम्रकैद की सजा

चंडीगढ़, 18 अक्टूबर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने डेरा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के 19 साल पुराने मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य को सोमवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।

पंचकूला की अदालत ने हत्या के मामले में राम रहीम और चार अन्य-- कृष्णलाल, जसबीर सिंह, अवतार सिंह और सबदिल को आठ अक्टूबर को दोषी ठहराया था। सीबीआई के विशेष अभियोजक एच पी एस वर्मा ने कहा, ‘‘अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।’’

रंजीत सिंह की 10 जुलाई, 2002 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के खानपुर कोलियां गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एक अज्ञात पत्र प्रसारित करने में संदिग्ध भूमिका के चलते उसकी हत्या की गयी थी। इस पत्र में बताया गया था कि डेरा प्रमुख डेरा मुख्यालय में किस प्रकार महिलाओं का यौन शोषण करता है।

सीबीआई के आरोपपत्र के अनुसार, डेरा प्रमुख का मानना था कि इस अज्ञात पत्र को प्रसारित करने के पीछे रंजीत सिंह था और उसने उसकी हत्या की साजिश रची।

गुरमीत राम रहीम को 2017 में दो अनुयायियों के साथ दुष्कर्म के जुर्म में 20 साल के कारावास की सजा सुनायी गयी थी और वह अभी रोहतक की सुनरिया जेल में बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh, four others sentenced to life in murder case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे