लाइव न्यूज़ :

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को अस्पताल से छुट्टी मिली

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:55 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 मई डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बृहस्पितवार को रोहतक स्थित पीजीआईएमएस अस्पताल से छुट्टी दे गई। सिंह को चक्कर आने और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अपनी दो महिला शिष्यों के साथ बलात्कार के मामले में साल 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में 20 वर्ष के कारावास की सजा काट रहे डेरा प्रमख को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन स्वास्थ्य जांच सामान्य पाए जाने पर उसे छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टरों के सात सदस्यीय दल के द्वारा की गई जांच में तबीयत स्थिर पाए जाने के बाद सिंह को छुट्टी दी गई है।

पीजीआईएमएस-रोहतक की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पुष्पा दहिया ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि अस्पताल में रहने के दौरान सिंह की विभिन्न जांच की गईं।

उन्होंने कहा कि तबीयत स्थिर होने और स्वास्थ्य से जुड़े पहलू सामान्य पाए जाने के बाद सिंह को छुट्टी दे दी गई।

रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि डेरा प्रमुख को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आज दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच सुनारिया जेल वापस ले जाया गया।

इससे पहले, बुधवार को जब सुनारिया जेल अधिकारियों ने सूचना दी कि डेरा प्रमुख बीमार है तो पीजीआईएमएस-रोहतक की एक मेडिकल टीम वहां पहुंची।

डॉक्टर दहिया ने कहा, ''सुनारिया जेल में उन्होंने चक्कर आने, कमजोरी, रक्तचाप गिरने और अत्यधिक पसीना आने की शिकायत की थी। ''

इससे पहले, दोपहर के समय पत्रकारों ने एक डॉक्टर से पूछा कि क्या कोविड जांच के लिये उसके नमूने लिये गए तो उन्होंने कहा कि डेरा प्रमुख को बुधवार शाम जब भर्ती कराया गया तब वह थोड़ा झिझक रहा था, लेकिन उसे बताया गया कि यह अनिवार्य है।

डॉक्टर ने कहा, ''हमने उस समय उससे नमूने देने के लिये कहा था, लेकिन शुरुआत में वह थोड़ा झिझक रहा था। हमारे डॉक्टरों की टीम कोविड से उत्पन्न हालात के मद्देनजर नियमों के अनुसार ये नमूने लेगी।''

पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने बलात्कार के मामले में अगस्त 2017 में डेरा प्रमुख को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब