लाइव न्यूज़ :

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन का पैरोल मिला

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:00 IST

Open in App

चंडीगढ़,21 मई दुष्कर्म के आरोप में रोहतक की जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए शुक्रवार को एक दिन के लिए पैरोल पर रिहा किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि एक दिन के पैरोल पर गुरमीत को रोहतक के सुनारिया जेल से उसकी मां से मिलाने के लिए ले जाया गया। हालांकि सुरक्षा कारणों और समर्थकों की भीड़ से बचने के लिए मुलाकात के स्थान को ‘गुप्त’ रखा गया।

उन्होंने बताया कि भारी पुलिस सुरक्षा के बीच डेरा प्रमुख को जेल से ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘इस सप्ताह के शुरुआत में डेरा प्रमुख ने बीमार मां से मिलने के लिए ‘आपात पैरोल’ देने का अनुरोध किया था।’’

डेरा प्रमुख अपने दो अनुयायियों के साथ दुष्कर्म करने के मामलों में 20 साल कैद की सजा काट रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र