लाइव न्यूज़ :

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने बीमार मां से मिलने के लिये आपात पैरोल मांगी

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:43 IST

Open in App

चंडीगढ, 18 मई हरियाणा के रोहतक में स्थित सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिये 'आपात पैरोल' मांगी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राम रहीम (53) अपनी दो महिला शिष्यों के बलात्कार के मामले में 2017 से रोहतक की जेल में 20 साल के कारावास की सजा काट रहा है। उसने अपनी मां की बीमारी के संबंध में जेल अधिकारियों के सामने कुछ दस्तावेज पेश किये हैं।

जेल अधिकारियों ने कहा कि डेरा प्रमुख ने अपनी बीमार मां नसीब कौर के मिलने के लिये 21 दिन की पैरोल मांगी है।

सुनारिया जेल के अधीक्षक सुनील सांगवान ने फोन पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''आपात पैरोल की अर्जी दाखिल किये जाने के बाद हमने इस संबंध में हरियाणा पुलिस को पत्र लिखकर उनसे एनओसी मांगी है।''

जेल अधिकारियों ने डेरा प्रमुख की मां की बीमारी से संबंधित दस्तावेज सत्यापन के लिये संबंधित अधिकारियों को भेज दिये हैं।

सूत्रों ने कहा कि पैरोल की अर्जी पर फैसला लिये जाने से पहले मुख्य रूप से कानून-व्यवस्था के पहलू पर विचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को अक्टूबर 2020 में अपनी बीमार मां से मिलने के लिये एक दिन की पैरोल दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित