डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को जांच के लिए दिल्ली के एम्स ले जाया गया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 20:17 IST2021-07-13T20:17:04+5:302021-07-13T20:17:04+5:30

Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh taken to Delhi's AIIMS for investigation | डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को जांच के लिए दिल्ली के एम्स ले जाया गया

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को जांच के लिए दिल्ली के एम्स ले जाया गया

चंडीगढ़, 13 जुलाई डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मंगलवार को कुछ जांचों के लिए भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिंह हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है।

सूत्रों के अनुसार सिंह को एम्स ले जाया गया क्योंकि रोहतक में आवश्यक जांच की व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। डेरा प्रमुख को हाल ही में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले महीने सिंह को कुछ जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया था। इससे कुछ दिन पहले, सिंह द्वारा पेट दर्द की शिकायत के बाद रोहतक में स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआईएमएस) में कुछ जांच की गई थी।

गौरतलब है कि 53 वर्षीय सिंह सिरसा में अपने 'आश्रम' में अपनी दो महिला शिष्यों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा हैं। उसे अगस्त 2017 में पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने दोषी ठहराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Dera chief Gurmeet Ram Rahim Singh taken to Delhi's AIIMS for investigation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे