लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश की मंत्री के खिलाफ शिकायत करने वाले डिप्टी रेंजर का तबादला

By भाषा | Updated: January 19, 2021 23:22 IST

Open in App

महू (मप्र), 19 जनवरी मध्यप्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए हाल ही में पुलिस को लिखित शिकायत करने वाले वन विभाग ने डिप्टी रेंजर राम सुरेश दुबे का तबादला कर दिया गया है।

इंदौर वन मंडलाधिकारी (डीएफओ) डॉ किरण बिसेन ने सोमवार को डिप्टी रेंजर राम सुरेश दुबे का तबादला बड़गोंदा से मानपुर उप रेंज कर दिया है।

दुबे ने हाल ही में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने मंत्री उषा ठाकुर के खिलाफ अवैध खुदाई के मामले में जब्त अर्थ मूविंग मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली वन विभाग के परिसर से जबरन छुड़ाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए पुलिस से अनुरोध किया था।

संपर्क किए जाने पर बिसेन ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से मना कर दिया ।

हालांकि, दुबे ने कहा कि उनका स्थानांतरण उन्हें लोकसेवक के रूप में ड्यूटी करते समय गलत काम के खिलाफ लड़ने से नहीं रोकेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे मेरी नौकरी ही क्यों न चली जाए, मैं सच के लिए लड़ना जारी रखूंगा। मैं अपनी बात से पीछे नहीं हटूंगा।’’

दुबे के तबादले के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला करते हुए कहा कि मंत्री के खिलाफ कार्रवाई के बजाय सरकार ने एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का तबादला कर डाला। इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता।

सलूजा ने कहा, ‘‘मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए था। लेकिन नहीं किया गया। प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह ने इस मामले में जांच दल बनाने की घोषणा की थी और जल्दबाजी में मंत्री को क्लीन चिट दे दी थी। इससे सरकार की अवैध उत्खनन को लेकर नीति व नीयत स्पष्ट हो गई है।’’

वहीं, प्रदेश भाजपा सचिव व प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से प्रशासनिक फैसला है और संबंधित अधिकारी इसका जवाब दे सकते हैं।’’

वन विभाग के परिक्षेत्र सहायक राम सुरेश दुबे ने पिछले हफ्ते कहा था, "बड़गोंदा के जंगल में कुछ लोगों द्वारा अवैध खुदाई किए जाने और बिना स्वीकृति मार्ग बनाए जाने पर 10 जनवरी को एक अर्थ मूविंग मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया गया था। इन वाहनों को बड़गोंदा में वन विभाग के परिसर में रखा गया था।"

उन्होंने आरोप लगाया था, "राज्य की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर 11 जनवरी की शाम 6:30 बजे के आस-पास अपने करीब 20 कार्यकर्ताओं के साथ बड़गोंदा स्थित परिसर में आईं। मंत्री के साथ आए लोगों ने वन विभाग के कर्मचारियों को डराया-धमकाया और जब्त अर्थ मूविंग मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉली जबरन छुड़ा कर ले गए।"

बड़गोंदा उस महू सीट का हिस्सा है जिसकी ठाकुर विधानसभा में नुमाइंदगी करती हैं। मंत्री उषा ठाकुर ने सभी आरोपों से इनकार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस