लाइव न्यूज़ :

लातूर के उप महापौर ने मांग माने जाने के बाद आंदोलन वापस लिया

By भाषा | Updated: September 21, 2021 20:24 IST

Open in App

लातूर, 21 सितंबर मध्य महाराष्ट्र के लातूर में एक खुले भूखंड पर एक व्यक्ति को आवासीय निर्माण के लिये दी गई मंजूरी को रद्द करने की मांग स्वीकार किये जाने के बाद शहर के उप महापौर चंद्रकांत बिराजदार ने मंगलवार को अपना आंदोलन वापस ले लिया।

बिराजदार सोमवार सुबह से लातूर नगर निगम के मुख्य द्वार की सीढ़ियों पर धरने पर बैठे थे।

वह नगर आयुक्त अमन मित्तल द्वारा उस व्यक्ति को राजमुद्रा नगर में भूखंड पर एक आवासीय भवन निर्माण की अनुमति देने के फैसले का विरोध कर रहे थे। उनका कहना है कि यह संरचना स्थानीय निवासियों और वाहनों की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करेगी।

बिराजदार ने सोमवार को कहा कि इससे पहले हुई एलएमसी की आम सभा में भूखंड के अधिग्रहण के लिए एक प्रस्ताव पारित किया गया था लेकिन फिर भी भवन के निर्माण की अनुमति दी गई।

मंगलवार दोपहर मित्तल ने निर्माण अनुमति रद्द कर दी, जिसके बाद बिराजदार ने आंदोलन को वापस ले लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया