लाइव न्यूज़ :

एचपीएल के उपमहाप्रबंधक और एक व्यक्ति दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 20, 2021 21:55 IST

Open in App

जयपुर, 20 जून भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रविवार को दो अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई कर सार्वजनिक क्षेत्र के हिन्दुस्तान पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड के उपमहाप्रबंधक और एक व्यक्ति को दो लाख रुपये और हेड कांस्टेबल को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने एक बयान में बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम हिन्दुस्तान पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड में व्यापक भ्रष्टाचार की शिकायते मिलने पर संदिग्ध अधिकारियों की निरंतर निगरानी और उनके क्रियाकलापों की जांच की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि रविवार को कोटा में पदस्थ सिंह और एक व्यक्ति किशन विजय को दो लाख रुपये की रिश्वत के साथ जयपुर में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी उप महाप्रबंधक ने इस राशि में से एक लाख रुपये निवाई के एक पेट्रोप पंप के मालिक से उसके पेट्रोल पंप के विरूद्ध कार्रवाई न करने की एवज में लिए हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी उपमहाप्रबंधक द्वारा अन्य पेट्रोल पंप मालिकों से भी पेट्रोल पंप के लाइसेंस, अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि मामलों में रिश्वत लिये जाने के साक्ष्य प्राप्त हुए है।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान आरोपियों के अतिरिक्त कुछ अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जयपुर, कोटा, सवाईमाधोपुर, खंडार, अलीगढ, टोंक व निवाई में कार्रवाई जारी हैं। उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध अधिकारी के अजमेर स्थित निवास को सील किया गया है।

एक अन्य कार्रवाई में ब्यूरो के एक दल ने सीकर के सदर नीमकाथाना में तैनात हेड कांस्टेबल पूर्णराम को एक मामले में 9,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। आरोपी के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम