लाइव न्यूज़ :

उपनिदेशक कृषि एवं वरिष्ठ सहायक 25 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 15, 2021 20:21 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक दल ने बुधवार को टोंक जिले में उपनिदेशक कृषि (विस्तार) और वरिष्ठ सहायक कार्यालय उपनिदेशक कृषि (विस्तार) को परिवादी से 25 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के महानिदेशक बी. एल. सोनी ने एक बयान में बताया कि दोनों आरोपियों ने परिवादी से उसके फर्म के निलंबित फर्टिलाईजन बिक्री लाईसेंस को रिन्यू करने की एवज में 30 हजार रुपये के कथित रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि दल ने बुधवार को उपनिदेशक कृषि (विस्तार) राजेन्द्र कुमार खंडेलवाल और वरिष्ठ सहायक, कार्यालय उपनिदेशक कृषि (विस्तार) दिनेश कुमार शर्मा को परिवादी से 25 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

सोनी ने बताया कि आरोपियों ने रिश्वत की राशि एक परिचित की दुकान पर दिलवाई थी जहां से उसे बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे