लाइव न्यूज़ :

पुलिस उपायुक्त ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की

By भाषा | Updated: February 3, 2021 23:02 IST

Open in App

मुंबई, तीन फरवरी मुंबई के एक पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कवरेज को लेकर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ बुधवार को मानहानि की शिकायत दायर की।

डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे द्वारा सत्र अदालत में दायर की गई शिकायत में एआरजी आउटलियर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का भी नाम है, जिसके पास रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क का मालिकाना हक है। इसमें इसके निदेशकों में से एक के रूप में गोस्वामी की पत्नी का भी नाम है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ ट्वीट थे जिनमें त्रिमुखे को गलत रूप से पेश किया गया। उन्होंने इस बारे में महाराष्ट्र सरकार को लिखा था। राज्य के गृह विभाग ने (शिकायत दायर करने के लिए) अपनी स्वीकृति दे दी है।’’

शिकायत में दावा किया गया है कि पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित खबरों की कवरेज के दौरान गोस्वामी ने ‘‘अत्यंत झूठे’’, ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ और मानहानिकारक बयान दिए।

इसमें कहा गया है कि गोस्वामी ने प्रसारित सामग्री से जुड़ी चीजें ट्वीट भी कीं।

वहीं, गोस्वामी की कानूनी टीम ने एक बयान में कहा कि उसके मुवक्किल सोशल मीडिया पर नहीं हैं और शिकायत में जिन ट्वीट का जिक्र किया गया है, वह पत्रकार के नाम से एक फर्जी ट्विटर हैंडल था।

इसने कहा कि शिकायत में लगाए गए अन्य आरोपों पर रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क तय प्रक्रिया के अनुरूप कानूनी रूप से जवाब देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे