लाइव न्यूज़ :

पुलिस उपायुक्त ने अर्नब गोस्वामी के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की

By भाषा | Updated: February 3, 2021 22:55 IST

Open in App

मुंबई, तीन फरवरी मुंबई के एक पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कवरेज को लेकर रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ बुधवार को मानहानि की शिकायत दायर की।

डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे द्वारा सत्र अदालत में दायर की गई शिकायत में एआरजी आउटलाइर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड का भी नाम है जो रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क की मालिक है। इसमें इसके निदेशकों में से एक के रूप में गोस्वामी की पत्नी का भी नाम है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ ट्वीट थे जिनमें त्रिमुखे को गलत रूप से पेश किया गया। उन्होंने इस बारे में महाराष्ट्र सरकार को लिखा था। राज्य के गृह विभाग ने (शिकायत दायर करने के लिए) अपनी स्वीकृति दे दी है।’’

शिकायत में दावा किया गया है कि पिछले साल अभिनेता सुशांत सिंह की मौत से संबंधित खबरों की कवरेज के दौरान गोस्वामी ने ‘‘अत्यंत झूठे’’, ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ और मानहानिकारक बयान दिए।

संपर्क किए जाने पर गोस्वामी के वकील ने कहा कि उन्हें इस शिकायत के बारे में अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता