लाइव न्यूज़ :

उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव की कोरोना से मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2021 18:49 IST

Open in App

कन्नौज (उप्र) 25 अप्रैल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा के निजी सचिव कल्‍याण सिंह की रविवार को मौत हो गई। वह कोरोना संक्रमित थे।

कन्नौज मेडिकल कॉलेज के मुख्‍य चिकित्‍सा अधीक्षक (सीएमएस) दिलीप सिंह ने रविवार को इसकी पुष्टि की है। सीएमएस ने बताया कि परसों कल्‍याण सिंह को कन्नौज मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया और उनका उपचार चल रहा था और आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

कल्‍याण सिंह के निधन पर उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने दुख प्रकट किया है। डॉक्टर शर्मा ने कहा कि ''मेरे कार्यालय में निजी सचिव के दायित्व पर कार्यरत कल्याण सिंह का कोरोना के कारण असामयिक मृत्यु की खबर से स्तब्ध एवं मर्माहत हूँ। दुख की इस घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ हैं । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।ॐ शांति।''

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले डॉक्टर दिनेश शर्मा और उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमित पाए गये। खुद डॉक्टर शर्मा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?