लाइव न्यूज़ :

राजद विधायक सुधाकर सिंह के तीखे बयानों से असहज हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, कहा- उनपर होगी कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2023 17:33 IST

राजद विधायक सुधाकर सिंह के द्वारा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हमलावर रुख देख राजद परेशान हो गई है। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई होगीउन्होंने कहा - पार्टी से निर्देश मिलने के बावजूद सुधाकर सिंह बार-बार बयान दे रहे हैंयादव ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी बीमार हैं, जल्दी उसपर राजद प्रमुख फैसला लेंगे

पटना:बिहार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह के द्वारा लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हमलावर रुख देख राजद परेशान हो गई है। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर लालू प्रसाद जल्द फैसला लेंगे। 

उन्होंने कहा कि पार्टी से निर्देश मिलने के बावजूद सुधाकर सिंह बार-बार बयान दे रहे हैं। नीतीश कुमार को लेकर बोल रहे हैं। विधानसभा के बाहर मीडिया ने जब उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पूछा कि आपके नेता सुधाकर सिंह फिर नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि यह गलत बात है। इसका कोई मतलब नहीं है। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेतृत्व के लिए सभी लोगों ने नीतीश कुमार को चुना है। पार्टी के खुला अधिवेशन में यदि कोई यह बात कहता है कि तो इसका मतलब साफ है कि वह भाजपा और आरएसएस का काम कर रहा है। यह साफ है कि वह किसी और से गाइडेड हैं और उसी एजेंडे पर बोल रहे हैं। इस तरह की बयानबाजी सही नहीं है। उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। 

यादव ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अभी बीमार हैं। जल्दी उसपर राजद प्रमुख फैसला लेंगे। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पूरे मामले पर पत्र लिखकर उनसे जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि सुधाकर सिंह यदि जान-बुझकर इस तरह का बयान बार-बार दे रहे हैं तो हमें लगता है कि यह ठीक नहीं है। 

वहीं, मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार पर तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। जिस चीज को लेकर संसद नहीं चली, वो गायब हो गई। केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, विपक्षी नेताओं पर और एक्शन होगा।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत