दिल्ली में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए उपमुख्यमंत्री सिसोदिया केंद्रीय अधिकारी नियुक्त

By भाषा | Updated: April 16, 2021 13:11 IST2021-04-16T13:11:20+5:302021-04-16T13:11:20+5:30

Deputy Chief Minister Sisodia appointed as central officer for management of Kovid-19 in Delhi | दिल्ली में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए उपमुख्यमंत्री सिसोदिया केंद्रीय अधिकारी नियुक्त

दिल्ली में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए उपमुख्यमंत्री सिसोदिया केंद्रीय अधिकारी नियुक्त

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राष्ट्रीय राजधानी में कोविेड-19 के प्रबंधन के लिए शुक्रवार को केंद्रीय अधिकारी नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि अगले आदेश तक सिसोदिया अंतर-मंत्रालयी समन्वय के लिए जिम्मेदार होंगे।

शहर में कोविड-19 के मामले और संक्रमण की दर लगातार बढ़ने के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के प्रयासों के तहत बृहस्पतिवार को इस सप्ताह के अंत में कर्फ्यू लगाने और 30 अप्रैल तक मॉल, जिम और सभागारों को बंद रखने की घोषणा की थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16,699 मामले सामने आए और 112 मरीजों की मौत हुई।

संक्रमण की दर बढ़कर 20.22 प्रतिशत हो गई जो दिल्ली में अब तक की सबसे अधिक दर है।

बुधवार को शहर में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 17,282 नये मामले सामने आए। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Deputy Chief Minister Sisodia appointed as central officer for management of Kovid-19 in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे