लाइव न्यूज़ :

पंजाब पुलिस में गैर पंजाबियों की भर्ती पर उपमुख्यमंत्री रंधावा ने पुलिस प्रमुख से मांगी रिपोर्ट

By भाषा | Updated: November 3, 2021 18:28 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन नवंबर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बुधवार को पुलिस प्रमुख को नियमों की अनदेखी कर पुलिस बल में की गयी गैर पंजाबियों की कथित भर्ती पर एक रिपोर्ट पेश करने को कहा।

रंधावा का यह निर्देश मीडिया में आयी उन खबरों के आलोक में आया है जिनमें दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार एवं राजस्थान जैसे अन्य राज्यों के लोग पंजाब पुलिस में भर्ती हैं।

गृह विभाग भी संभाल रहे रंधावा ने पुलिस महानिदेशक इकबालप्रीत सिंह सहोता को इस मामले से जुड़े सभी तथ्य पेश करने को कहा है।

एक सरकारी बयान के अनुसार रंधावा ने कहा कि यह एक गंभीर मुद्दा है और उसपर तत्काल कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पुलिस प्रमुख से सात दिनों में रिपोर्ट मांगी है।

बयान के मुताबिक उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार इस मामले के तह तक जाएगी एवं यदि कानून का कोई उल्लंघन पाया जाता है तो ‘कठोर से कठोरतम’ कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे