लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने कोरेगांव भीमा युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: January 1, 2021 11:00 IST

Open in App

पुणे, एक जनवरी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार और कुछ अन्य नेताओं ने कोरेगांव भीमा युद्ध की 203वीं बरसी पर शुक्रवार को पुणे के निकट ‘जय स्तंभ’ पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख, ऊर्जा मंत्री डॉक्टर नितिन राउत समेत अन्य नेताओं ने स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह स्मारक पुणे-अहमदनगर रोड पर पेरना गांव के पास है।

वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने भी जय स्तंभ पर आकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर अजित पवार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोगों से अपील की है कि वे स्मारक पर न आएं और घर में रहकर श्रद्धांजलि दें।

‘जय स्तंभ’ पर हर साल लाखों लोग इस युद्ध की बरसी पर श्रद्धांजलि देने के लिए जुटते हैं। यह लड़ाई एक जनवरी,1818 को ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मराठा शासकों के पेशवा योद्धाओं के बीच हुई थी।

कोविड-19 की वजह से जिला प्रशासन और भीमा कोरेगांव विजयस्तंभ शौर्यदिन समन्वय समिति ने लोगों से अपील की है कि वे स्मारक पर आने से बचें और घर पर ही रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करें।

जिला प्रशासन ने सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी है, जिसके तहत पेरना और अन्य गांवों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। हालांकि विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक पार्टियों के गणमान्य नेताओं को यहां आने और श्रद्धांजलि अर्पित करने की अनुमति दी गई है। एक जनवरी, 2018 को युद्ध की 200वीं बरसी पर गांव के आसपास हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे